फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The employees took out a huge procession

कर्मचारियों ने निकाला विशाल जुलूस

Fri, 13 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The employees took out a huge procession
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को लेकर जनरल ओबीसी संगठन के 71 विभागों के करीब एक हजार कर्मचारी एकजुट हुए और विशाल जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण देकर जनरल और ओबीसी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी की अगुवाई में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में मुख्य बाजार से रैली निकाली और तहसील में पहुंचे। इस दौरान वन, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, आबकारी, वन निगम, लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, आईटीआई, भूमि संरक्षण, स्वास्थ्य, बाल विकास, उद्यान, सिंचाई, आरईएस, पीएमजीएसवाई सहित 71 विभागों के जनरल व ओबीसी कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर मुकेश नेगी, दिगंबर नेगी, जयदीप रावत, दिगंबर रावत, यदुबीर सिंह, मनीष खंडूड़ी, बीना भंडारी, सावित्री मिंगवाल, राजबाला कोठियाल, मनोज भट्ट, कर्ण नेगी, बृजेंद्र, पानू चौहान, मधु भंडारी, अनीता खंडूड़ी, कुसुमलता, लक्ष्मी चौहान, प्रदीप थपलियाल, त्रिलोक खत्री, दिनेश कुनियाल, उमेश नौटियाल और शशि नौटियाल आदि मौजूद थे। हड़ताल के कारण दफ्तरों में लोगों के काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन

थराली। ब्लाक थराली में खीमानंद खंडूड़ी, संतोष पंत, प्रकाश जोशी, विमला शर्मा, पुष्पा देवराड़ी, ललिता रावत, भरत फर्सवाण, राजेंद्र नेगी, सुरेंद्र पालीवाल, जानकी थपलियाल, खिलाप फर्स्वाण, राकेश गुर्साइं, रामचंद्र मलेठा, मोहित नेगी, पंकज मिश्रा, सुनील पुरोहित, विपिन राणा और दौलत नेगी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण। तीन मार्च से रामलीला मैदान में जनरल ओबीसी कर्मचारी फेडरेशन गैरसैंण का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों को राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, नंदन नेगी, चंद्र सिंह, जसवंत बिष्ट, सरस्वती आहुजा, रेखा रावत, त्रिलोक सिंह, गीता देवी आदि ने समर्थन दिया। इस मौके पर सत्येंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, सरोजनी काला, पुष्कर बिष्ट, सत्येंद्र नेगी, पुष्पा रतूड़ी और मोहन रावत आदि मौजूद थे।
नहीं बन पाए प्रमाणपत्र
देवाल/नारायणबगड़। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में जनरल व ओबीसी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। विकास विभाग, पंचायत विभाग आदि कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। धरने पर बीरेंद्र बिष्ट, रमेश चंदोला, प्रमिला रावत, त्रिलोक बिष्ट, दिलमणी जोशी आदि थे।

नारायणबगड़ में हड़ताल के कारण लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने और आवश्यक प्रमाणपत्र न बनने से परेशानी हुई। इस मौके पर हरीश जोशी, प्रकाश मैखुरी, गंगा गुसाईं, विपिन सेमवाल, निर्मल नेगी, लक्ष्मण रावत, हिम्मत पुंडीर, दरबान नेगी, डीके खंडूड़ी और रोहित मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed