फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of the Latu temple opened by wearing blindfolds and masks

आंख पर पट्टी और मास्क पहनकर खोले लाटू मंदिर के कपाट

Thu, 07 May 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Latu temple opened by wearing blindfolds and masks
बृहस्पतिवार को वाण गांव में लाटू देवता मंदिर के कपाट सादगी से पूजा-अर्चना के साथ दोपहर 2.58 बजे खोल दिए गए। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर के पुजारी सहित सात लोग शामिल रहे। पुजारी ने लाटू देवता की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की और देवता से कोरोना वायरस समाप्त कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी ने मास्क पहनकर मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन

लाटू देवता के पुजारी खीम सिंह ने शारीरिक दूरी रखते हुए और आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर के कपाट खोले। मंदिर परिसर में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर पूजा की और लोगों ने अपने घरों से ही भगवान लाटू की आराधना कर मनौती मांगी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को घरों में प्रसाद पहुंचाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट ने कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की। इस मौके पर प्रधान पुष्पा देवी, जिपं सदस्य कृष्णा बिष्ट, क्षेपंस रामेश्वरी देवी, हीरा पहाड़ी, रघुवीर सिंह, अवतार सिंह व मंदिर के पुजारी खीम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

पुजारी के अलावा कोई भी मंदिर में नहीं करता प्रवेश
देवाल। लाटू देवता के मंदिर के अंदर क्या है, यह आज भी रहस्य बना है। लाटू देवता यहां के ईष्ट देवता हैं और लाटू को मां नंदा का धर्म भाई माना जाता है। मंदिर के अंदर पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर प्रवेश करते हैं। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करता है। कपाट खुलने पर मंदिर में गढ़वाल व कुमाऊं से सैकड़ों लोग पूजा करने पहुंचते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार बाहर से कोई भी श्रद्धालु नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed