{"_id":"65b8e02b4522f7e0b50a7c35","slug":"the-doors-of-chandika-devi-temple-opened-in-simli-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-103430-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली में चंडिका देवी मंदिर के कपाट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली में चंडिका देवी मंदिर के कपाट खुले
Tue, 30 Jan 2024 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली में चंडिका देवी मंदिर के कपाट मंगलवार को सुबह 7.35 बजे विधि विधान से 15 दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला, कृष्णा गैरोला ने प्रातः कालीन अभिषेक पूजा की। इस दौरान लोक गायक विवेक नौटियाल व महिला मंगल दलों, कीर्तन मंडलियों ने भजनों, नंदा के जागरों, मंगल गीतों की प्रस्तुति दी।
कपाटोद्घाटन पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपालराम टम्टा और राज्यमंत्री रमेश गड़िया ने मां चंडिका के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक अनिल नौटियाल ने मंदिर समिति को दो लाख रुपये और रमेश गड़िया ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर हरिकृष्ण भट्ट, हेमंत टकोला, इंद्रसिंह नेगी, देवेंद्र रावत, कृष्णा नेगी, संजय चौहान, बीरेंद्र लडोला, देवेंद्र रावत, भुवनेश्वरी देवी और संजय डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद