फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The door to education is open for 22-year-old girl students.

Chamoli News: पहाड़ के लोगों को उनके हकहकूकों से ही रखा वंचित

Thu, 09 Apr 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 09 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
The door to education is open for 22-year-old girl students.
फोटो
विज्ञापन

उक्रांद की संवाद यात्रा के दौरान बोले आशीष नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल की गढ़वाल संवाद यात्रा बृहस्पतिवार को गोपेश्वर पहुंची। इस दौरान उक्रांद के आशीष नेगी ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष से हम अपनी ही धरती से निकलने वाले नौले के पानी का भी टैक्स दे रहे हैं। यह उत्तराखंड के लोगों का दुर्भाग्य है।

गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि साजिश के तहत पहाड़ के लोगों को उनके हकहकूकों से वंचित रखा गया। जो औषधि हमारे पहाड़ में उगती है उसका दोहन हम क्यों नहीं कर सकते। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा-कांग्रेस ने राज्य गठन के बाद से लोगों को गुमराह करके रखा है। पहाड़ तभी विकास करेगा जब गैरसैंण स्थायी राजधानी बनेगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद मजबूत होगा तो उत्तराखंड का आम आदमी मजबूत होगा। कार्यक्रम में उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष युद्धवीर नेगी, व अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। वहीं इससे पहले यात्रा कर्णप्रयाग पहुंची थी। इस दौरान आशीष नेगी ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल को प्रदेश का अस्तित्व बचाने के लिए सत्ता में आना होगा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना ही होगा। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, नवीन नवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed