{"_id":"6af86349aa7363efb5095d49","slug":"the-devara-yatra-of-naina-devi-has-reached-the-villages-of-the-tharali-region-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-127852-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा थराली क्षेत्र के गांवों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा थराली क्षेत्र के गांवों में पहुंची
Sat, 14 Nov 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। जेठूलाबार डुंग्री की नैणी देवी की देवरा यात्रा अब थराली क्षेत्र के गांवों में पहुंच गई है। यात्रा ने नारायणबगड़ ब्लॉक के दर्जनों गांवों का भ्रमण पूरा किया है। बीते शुक्रवार को यह यात्रा पैनगढ़ गांव पहुंची थी। शनिवार सुबह ब्रह्मबेला में नैणी देवी की पूजा अर्चना की गई। देवी के ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती ने जागरण किया। जागृत होते ही ध्याणियों ने पंचायती चौक में देवी की पूजा अर्चना कर भेंट अर्पित की। नैणी देवी ने भूमियाल और अशुलदोण देवताओं की अगुवाई में गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को आशीष वचन दिए। दोपहर बाद देवरा यात्रा पैनगढ़ से सुनाऊं गांव के लिए रवाना हुई। समिति अध्यक्ष अनिल उनियाल ने पैनगढ़ ग्रामवासियों की श्रद्धा और अतिथि सत्कार के लिए आभार जताया। रविवार को यह यात्रा सूना-थराली के प्रवास पर रहेगी।
नंदासैंण में स्वास्थ्य शिविर, 52 मरीजों को सुविधा
नंदासैंण। शनिवार को सेवा इंटरनेशनल ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 52 मरीजों को निशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 24 मरीजों की निशुल्क लैब जांच भी की गई। शिविर में डॉ. दिव्या, रिंकी पंवार, आयुष, राहुल रावत, जसवंत सिंह, सरिता कुंवर, प्रदीप और सुरेंद्र ने शिविर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।