फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The days of childhood are also beautiful, the stars are beautiful...

Chamoli News: बचपन का दिन भी कन छा, तार म्वेड़ी कार बणोंदा छा...

Tue, 21 Nov 2023 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 21 Nov 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
The days of childhood are also beautiful, the stars are beautiful...
गोपेश्वर संयुक्त रामलीला में गीतों की प्रस्तुति देते  लोक गायक दर्शन फरस्वा
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर में आयोजित रामलीला में हुआ कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। नगर में आयोजित रामलीला मंचन में कलश साहित्यिक संस्था के कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कवियों ने कविताओं के माध्यम से रीति-रिवाजों को याद किया। बचपन का दिन भी कन छा, तार म्वेड़ी कार बणोंदा छा, हम कागज फाड़ी जाज बणोंदा छा... को खूब सराहा गया।

संस्था के अध्यक्ष कवि ओम प्रकाश सेमवाल ने कहा कि गढ़वाली बोली भाषा के संरक्षण के लिए हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कविता पाठ कर कहा कि समाजे ईं टुटदी डोर तैं, त्वीं गंठ्यो, समाल दे.., जगदंबा चमोला ने बचपन का दिन भी कन छा, तार म्वेड़ी कार बणोंदा छा, हम कागज फाड़ी जाज बणोंदा छा.., अवनीश मलासी ने शिव गौरा संवाद पर कविता पाठ किया। गीता मैंदोली ने मजदूरी में किया कार्य मेहनताना मांगता है, नित जीवन ही हमें, यहां सियासत सिखाता है... राजकुमार तिवारी ने तेरी तीस बंड गौं, सदनी की लगन च.. .आदि कविताओं की प्रस्तुति दी। लोक गायक दर्शन फरस्वाण ने भी कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने हे नंदा, हे गौरा, कैलासों की जात्रा गीता गाया जिस पर दर्शक नाचने लगे। इसके बाद सीता हरण का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, हेम दरमोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed