फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The controversy over the arrival of Rudranath's Doli has ended.

Chamoli News: रुद्रनाथ की डोली के आगमन पर विवाद थमा

Thu, 15 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
The controversy over the arrival of Rudranath's Doli has ended.
फोटो
विज्ञापन

अब देवलधार गांव होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी उत्सव डोली
पुलिस की मध्यस्थता में बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद थम गया है। पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में ग्वाड़ गांव के ग्रामीणों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि डोली डुमक क्षेत्र के बजाय देवलधार गांव होते हुए अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी।

रुद्रनाथ डोली के डुमक गांव जाने की बात कहे जाने पर ग्वाड़ के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। तब से एक महीने से इस पर विवाद चल रहा था। अब बृहस्पतिवार को इस संबंध में पुलिस की मध्यस्थता में सहमति बनी। अब डोली देवलधार गांव से होते हुए गोपीनाथ मंदिर जाएगी। परंपरा के अनुसार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 18 अक्तूबर को सुबह करीब चार बजे भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर से प्रस्थान करेगी। जाख देवता मंदिर होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव स्थित ज्वाला देवी मंदिर पहुंचेगी। 19 अक्तूबर को पूजा-अर्चना के बाद डोली भक्तों के साथ गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। श्री रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि डोली आगमन को लेकर सभी पक्षों के बीच सर्वसम्मति बन गई है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी निर्णय पर सहमति जताई है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में की जाने वाली टिप्पणियों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed