{"_id":"587e4d2f4f1c1bd804efe280","slug":"the-contest-was-announced-by-thrali-guniyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली से घुनियाल ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली से घुनियाल ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के टिकट बंटवारे के साथ की बगावत की चिंगारी सुलगने लगी है। थराली विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के युवा नेता बलबीर घुनियाल ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
थराली विधानसभा सीट में देवाल, थराली, नारायणबगड़ और घाट विकासखंड शामिल है। इस सीट से मगन लाल शाह को टिकट दिए जाने से इस सीट से प्रमुख दावेदार रहे बलबीर घुनियाल ने निर्दलीय मैदान में उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बलबीर घुनियाल ने कहा कि पार्टी में समर्पित रूप से काम करने के बाद 2002, 2007 और 2012 में दरकिनार किया गया। ऐसे में चुनाव लड़ने को समर्थकों का भारी दबाव है। घुनियाल का देवाल, थराली और घाट क्षेत्रों में प्रभाव माना जाता है, वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग में पिछले लंबे समय से सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका मैखुरी भी टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीका मैखुरी ने कहा कि जल्द कर्णप्रयाग में समर्थकों के साथ बैठक कर अगला निर्णय लिया जाएगा। इधर कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल दिख रहा है। सोमवार शाम से मंगलवार दिनभर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की चहल पहल रही।