{"_id":"5703e1004f1c1b8c28c8119a","slug":"the-children-presented-the-folk-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने लोकगीत-नृत्य किए प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने लोकगीत-नृत्य किए प्रस्तुत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल पार्क में सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेड़ू पाको बारामास..., बेटी च अनमोल.... सहित अन्य गढ़वाली लोक गीत और नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही देश भक्ति कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार ने संचालन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मुरलीधर चंदोला, नगर पालिका परिषद सुभाष गैरोला, देवी प्रसाद मैखुरी, डा. अनुसूया प्रसाद हटवाल, दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन