फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The bodies of two friends missing for five days were found on the banks of Dhauli Ganga

Chamoli News: पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले

Thu, 26 Jun 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Jun 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
The bodies of two friends missing for five days were found on the banks of Dhauli Ganga
फोटो
विज्ञापन

कार के परखच्चे उड़े थे, एक युवक था इंजीनियर
22 जून को निकले थे घर से, जब नहीं लौटे तो परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। क्षेत्र में पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में धौली गंगा के किनारे पड़े मिले। जिस कार में युवक बैठे थे उसके भी परखच्चे उड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग के सहयोग से दोनों शवों को खाई से निकाला। एक युवक इंजीनियर था जबकि दूसरा उसका दोस्त था।

बुधवार को डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि अंशुल चौहान सिविल इंजीनियर है। वह टिम्मरसैंण में मंदिर का कार्य करवाने जा रहा था। 21 जून को वह अपने दोस्त प्रदीप नेगी के साथ मंदिर में काम देखने गया था। वे 22 जून को वहां से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड के पास खाई में धौली गंगा किनारे कार गिरी हुई है। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शवों की पहचान अंशुल चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुंग्रा पोस्ट सलूड़ और प्रदीप नेगी (33) पुत्र बचन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई। पास में ही उनकी कार भी क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed