फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The bear injured the woman who went to take grass in the forest

जंगल में घास लेने गई महिला को भालू ने किया घायल

Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
The bear injured the woman who went to take grass in the forest
जंगल में घास लेने गई आदिबदरी तहसील के मालसी गांव की एक महिला को भालू ने घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से महिला को डंडी के सहारे तीन किमी दूरी तय कर जंगल से सड़क तक लाया गया इसके बाद सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जाख वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने बताया कि सोमवार को मालसी गांव की वैशाखी देवी (46) पत्नी भवान सिंह, जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। वैशाखी देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में गई अन्य महिलाओं ने पत्थरों से भालू को भगाया तो भालू भाग गया। इसके बाद महिलाओं ने गांव में आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर गांव के लोग तीन किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे और घायल महिला को जंगलचट्टी तक डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद प्राइवेट वाहन से महिला को सीएचसी कर्णप्रयाग लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। भालू ने वैशाखी देवी के मुंह, सिर, माथे और आंख पर गहरे घाव किए हैं। उनका इलाज चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने वन विभाग से घायल महिला को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed