फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The agitation ended on the announcement of increasing the honorarium

मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर आंदोलन किया समाप्त

Wed, 03 Nov 2021 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
The agitation ended on the announcement of increasing the honorarium
गोपेश्वर में मानदेय बढोत्तरी पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आंदोलन स्थगित करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर? - फोटो : GOPESHWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

प्रदेश सकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली का तोहफा देते हुए उनका मानदेय बढ़ा दिया है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। गोपेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करीब एक माह से मानदेय बढ़ाने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रही थीं। इस दौरान अनीता नेगी, गीता, सुलोचना, कस्तूरा, मंजू, पूनम, सरिता, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नई टिहरी के दुर्गा मंदिर बौराड़ी में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में मानदेय वृद्धि करने पर खुशी जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का आभार जताया। इस मौके पर संगठन की जिला सचिव पूनम डोभाल, संगठन की चंबा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा रावत, भाजपा नेता जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, प्रियंका, बागेश्वरी, प्रभा, नफीशा, निधि, सबाना, मीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नौगांव में पुरोला के पूर्व विधायक राजकुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनका धरना समाप्त करवाया। इस मौके पर पूर्व विधायक के साथ सभासद विजयपाल सिंह, जगेंद्र राणा, विजय सिंह, हरिमोहन चंद और जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे करने में विश्वास भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed