फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The affected people demanded rent and displacement

Chamoli News: प्रभावितों ने की किराया दिलाने और विस्थापन की मांग

Thu, 05 Oct 2023 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Oct 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
The affected people demanded rent and displacement
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत हल्दापानी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित परिवारों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर वे बीते मई माह में किराये के भवनों में चले गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किराया नहीं दिया गया है। साथ ही विस्थापन को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रभावितों को किराया दिलाने व विस्थापन की मांग उठाई।
विज्ञापन


कहा गया कि प्रशासन की ओर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था जिसके बाद जर्जर हो चुके भवनों को खाली करने का नोटिस दिया गया। इसके बाद सभी प्रभावित किराये के भवनों में चले गए। तब उन्हें किराया दिलाने की बात कही गई थी लेकिन आज तक उन्हें किराया नहीं दिया गया। भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य के चलते लोगों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। प्रभावितों ने सभी मांगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश नेगी, विपिन कुनियाल, गोविंद सजवाण, दर्शन लाल, संदीप झिंक्वाण आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed