फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   tharali police will do checking

कोठली मारपीट मामले की जांच करेगी थराली पुलिस

Mon, 09 Feb 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 09 Feb 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ ब्लाक के कोठली गांव में जनवरी माह में हुए मारपीट के मामले की जांच अब कोतवाली पुलिस करेगी। डीएम के आदेश पर यह केस राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ है।
विज्ञापन


मामले में तीन ग्रामीणों पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज है, जबकि पीड़ित की 28 जनवरी को देहरादून में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। ऐसे में पुलिस मामले को जांच के बाद हत्या में तब्दील करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


कोठली निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने 13 जनवरी को राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी कि चार जनवरी को गांव के ही दलबीर सिंह, शिव सिंह और भास्करानंद ने उसके (नरेंद्र) के पिता इंद्र सिंह (68) पुत्र उमराव सिंह के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें शीघ्र उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया। इस दौरान राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते जांच रेगुलर पुलिस से कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी।


इस दौरान 28 जनवरी को मारपीट में घायल इंद्र सिंह की मौत हो गई। नरेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आज आरोपी जेल में होते।

वहीं सात फरवरी को मामला डीएम के आदेश पर रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो चुका है। थराली के एसओ देवराज शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि राजस्व पुलिस की ओर से मामले में पहले जांच की जाएगी। चूंकि पीड़ित की मौत हो चुकी है। इसलिए मामला हत्या में भी तब्दील हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed