फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tharali-Dungari-Ghat road closed for five days

थराली-डुंगरी-घाट मार्ग पांच दिनों से बंद

Thu, 17 Jun 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Tharali-Dungari-Ghat road closed for five days
मूसलाधार बारिश से सोल घाटी की लाइफ लाइन कहा जाने वाला थराली-डुंगरी-घाट मार्ग पांच दिनों से बंद है, जिससे 16 गांवों के ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील मुख्यालय तक की 20 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

थराली-डुंगरी-घाट मार्ग 14 जून को प्राणमती पुल और मैन गांव के पास 20 मीटर तक ध्वस्त हो गया था। साथ ही कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से भी यह मार्ग बंद है। हालांकि पीएमजीएसवाई की 2 जेसीबी सड़क खोलने में लगी हैं, लेकिन जिस रफ्तार से काम हो रहा है उससे सड़क खुलने में 4 से 5 दिन और लग सकते हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर प्रसाद, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह ने कहा कि सड़क बंद होने से मैन, केड़ा, डुंगरी, रूईसांण, बूंगा, बुरसोल, रतगांव, कोलपुड़ी, गेरूड़, लेटाल, गोलाबांज, मानीला, मटेना आदि गांव का संपर्क कटा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क नहीं खोली गई तो क्षेत्र में खाद्यान्न संकट गहरा जाएगा। वहीं, तहसीलदार रवि शाह का कहना है कि विभाग को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed