फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Terror of leopard in many villages including Kasuwa, Kyond

Chamoli News: कासुंवा, क्योंड समेत कई गांवों में गुलदार की दहशत

Sun, 01 Mar 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Terror of leopard in many villages including Kasuwa, Kyond
आदिबदरी। कांसुवा के पास क्योंड गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के गोविंद लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पत्नी मधुली देवी गुलदार के हमले में बाल-बाल बची लेकिन गुलदार के नाखून उसके पैर में लगे। इस घटना से क्योंड, बूंगा, कंड, तलोंजा, पंया आदि गांवों में गुलदार की दहशत है।
विज्ञापन

पूर्व जिपंस कलम कोहली और ग्रामीण भरत लाल ने बताया कि आजकल उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को क्योंड गांव से चार किमी की दूरी जंगल के रास्तों से पैदल तय करके जीआईसी कांसुवा जाना पड़ता है। इससे नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। उन्होंने शासन-प्रशासन और वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। वहीं वन दरोगा त्रिलोक सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय टीम क्योंड और आसपास के गांवों में लगातार गश्त कर रही है। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed