{"_id":"6acf7f2a943a9f361c0d8fc5","slug":"temporary-employees-launch-agitation-for-one-time-settlement-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121431-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वन टाइम सेटलमेंट के लिए अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वन टाइम सेटलमेंट के लिए अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
Wed, 14 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने एलान किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर परिसर में एकत्र हुए अस्थायी कर्मचारियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से बीकेटीसी के अंतर्गत बदरीनाथ, केदारनाथ और अन्य अधीनस्थ मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं। समिति की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान 11 अक्तूबर 2024 को सीएम ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद मांगों पर अमल नहीं किया गया है। आंदोलन को श्री बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, बीकेटीसी सदस्य धीरज मोनू पंचभैया और रजनीश भट्ट तथा पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर रतनेश पंवार, संतोष पंत, अमरीश, कृष्णा, सतेंद्र सिंह, अमित बंदोलिया, शंभू प्रसाद, जगत सिंह, सतीश चंद्र, योगिता चौहान, दिलवर सिंह, अपर्णा आदि मौजूद रहे।