फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A bear destroyed three cowsheds across two villages and killed a cow and an ox.

Chamoli News: भालू ने दो गांवों में तीन गोशालाएं तोड़ीं, गाय और बैल को मार डाला

Wed, 14 Oct 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 14 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
A bear destroyed three cowsheds across two villages and killed a cow and an ox.
ग्रामीणों में दहशत, गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र के दो गांवों में भालू ने तीन गोशाला तोड़कर एक गाय और एक बैल को मार डाला। एक ही रात में हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने के लिए गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की।
मंगलवार रात तोणजी गांव में भालू ने मुकेश नेगी की गोशाला तोड़कर बैल को मार डाला। वहीं धर्म सिंह नेगी की गोशाला को भी भालू ने तोड़ दिया लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास लोस्तू, पाथरी और सिलवाड़ी तोक में भी भालू लगातार दिखाई दे रहा है। उधर बंगथल गांव में भालू ने गोविंद लाल की गोशाला तोड़कर उनकी दुधारू गाय को मार डाला। तोणजी की प्रधान राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान मुकेश नेगी और मनोज नेगी ने कहा कि भालू की सक्रियता से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वहीं वन विभाग के दरोगा आनंद सिंह रावत ने बताया कि दोनों गांवों में पहुंचकर गोशालाओं का निरीक्षण किया है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट
घर के आसपास बचा खाना न फेंकने की अपील
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में भालू की दहशत को देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत किया जा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपने घरों के आसपास बचा हुआ खाना न फेंकने की अपील की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि खाने की तलाश में भालू आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में खुले में खाद्य सामग्री फेंकने से भालू की सक्रियता बढ़ सकती है। वन विभाग की ओर से लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने, सुनसान रास्तों पर अकेले न जाने और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की सलाह दी जा रही है। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने को कहा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed