{"_id":"6acf815e5ee4127ad6055084","slug":"a-program-on-the-india-of-my-dreams-was-held-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121432-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मेरे सपनों का भारत पर हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मेरे सपनों का भारत पर हुआ कार्यक्रम
Wed, 14 Oct 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
नंदानगर। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया। डॉ. दीपक कुमार ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्रसंघ अध्यक्ष खुशी राणा ने महाविद्यालय के संपर्क मार्ग, पेयजल और विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाते हुए मुख्य अतिथि को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित खेल एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा ने किया। अंत में डॉ. आशु रौलेट ने अतिथियों का आभार जताया। संवाद