{"_id":"6820aae7a43b1b87d1087970","slug":"temple-decorated-with-flowers-lord-narasimha-was-specially-decorated-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112348-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फूलों से सजा मंदिर, नृसिंह भगवान का हुआ विशेष शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फूलों से सजा मंदिर, नृसिंह भगवान का हुआ विशेष शृंगार
Sun, 11 May 2025 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 11 May 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में फूलों से सजाया गया नृसिंह मंदिर। संवाद
फोटो
ज्योतिर्मठ। भगवान नृसिंह जयंती रविवार को ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई गई। नृसिंह भगवान का विशेष शृंगार करने के बाद भव्य पूजा-अर्चना की गई।
रविवार को नृसिंह मंदिर में सुबह से ही भगवान नृसिंह की विशेष पूजाएं शुरू हो गई थीं। दर्शनों के लिए श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। पुजारी सुशील डिमरी ने बताया कि सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। सोमवार को भगवान नृसिंह का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। जन्म के बाद भगवान का केसर, चंदन व दूध से अभिषेक करने के बाद 21 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन होंगे। नृसिंह जयंती के मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, सभासद दीपक शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।