फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Telemedicine service started in 39 primary health centers of Chamoli district

चमोली जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू

Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine service started in 39 primary health centers of Chamoli district
चमोली जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के संचालित होने से जिले के मरीज वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के समन्वयक उदय सिंह रावत ने बताया कि जिले में टेलीमेडिसिन की शुरुआत अप्रैल 2020 में हुई थी। यह सेवा अब तक उपकेंद्र में स्थापित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के स्तर पर संचालित की जा रही थी जिसमें आशा कोऑर्डिनेटर आशा फैसिलिटेटर लोगों को यह सुविधा दे रहे थे। अब इसका विस्तार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से इस सेवा का संचालन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 51530 लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र के रोगियों को इलाज के लिए श्रीनगर, ऋषिकेश और देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को समय पर ऑनलाइन ही स्वास्थ्य परामर्श मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि संचार विहीन क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सेटेलाइट उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed