फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teachers should be posted in Atal Excellent Inter College

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में तैनात हो शिक्षक

Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा में शिक्षकों की कमी और बोर्ड परीक्षा केंद्र यथावत रखने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण में क्रमिक धरना शुरू कर दिया है।सोमवार को विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों की बैठक हुई।

विज्ञापन
Teachers should be posted in Atal Excellent Inter College

विस्तार

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा में शिक्षकों की कमी और बोर्ड परीक्षा केंद्र यथावत रखने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण में क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। संघ से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो क्रमिक धरने को बेमियादी अनशन में तब्दील कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। साथ ही प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है, जिस कारण छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान पैदा हो रहा है। बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि मांगों को लेकर पूर्व में भी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक रुप से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आंदोलन की अब एकमात्र विकल्प बचा है। पहले दिन बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल साह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश पुरोहित, गजेंद्र सिंह राणा, नरेंद्र सिंह रावत, कुलदीप नेगी, रणजीत फरस्वाण, कलपेश्वरी, राधा, सुमन, संगीता ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed