{"_id":"663f6f1bc42831cbc5094b96","slug":"teachers-protest-against-direct-recruitment-to-the-posts-of-principal-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105672-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षक
Sat, 11 May 2024 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 May 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
पद शत प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने की मांग
कर्णप्रयाग। राजकीय शिक्षकों ने प्रधानाचार्य के पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने की मांग की है। संघ जनपदीय कार्यकारिणी चमोली की बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध किया गया। शिक्षकों ने कहा कि यदि विभाग और सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
शिक्षकों की वर्चुअल बैठक में अंतरमंडलीय स्थानान्तरण, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदस्थापना, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण में शामिल करने, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व में कार्यरत शिक्षकों को भी समान सेवा अंक आवंटित करने हेतु सरकार पर दबाव बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, उपाध्यक्ष बीएमएस रावत, जिला मंत्री प्रकाश चौहान, संगठन मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, अनिल डिडोयाल, ब्लाक अध्यक्ष डाॅ. कमेलश कुंवर, मंत्री नरेन्द्र कंडवाल, दशोली के नरेन्द्र सिंह रावत मौजूद थे।