पदोन्नत वेतनमान समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने 18 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
समन्वय समिति की मुख्य संयोजक मोहन जोशी ने बताया कि वह अगस्त माह में अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन अब तक इनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांगों में मुख्य रूप से सभी राज्य कर्मियों, शिक्षकों, निगम, निकाय व पुलिस कर्मियों को पूर्व की भांति 10, 15 व 26 साल की सेवा पर पदोन्नति न होने पर पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। इसके अलावा अन्य सभी मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। धरना देेने वालों में सचिव संयोजक मोहन राणा, हीरा बल्लभ जोशी, शंकर सिंह बिष्ट, प्रमोद भट्ट, सतेंद्र बत्र्वाल, प्रेमा रावत, बुद्धि बल्लभ जोशी, शांति लाल, संतोष भंडारी समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।