फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tea Factory to inspect the land

चाय फैक्ट्री के लिए दी भूमि का निरीक्षण किया

Sun, 04 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Sun, 04 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल ने गैरसैंण ब्लॉक के कालीमाटी (मरोड़ा) में स्वीकृत चाय की फैक्ट्री के लिए वन पंचायत की ओर से दान की गई 20 नाली भूमि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि कालीमाटी के ग्रामीणों ने चाय की फैक्ट्री स्थापित करने के लिए 20 नाली वन पंचायत की भूमि चाय विकास बोर्ड को दान दी है।
विज्ञापन


जल्द भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर स्वामी मनमंथन के नाम से कालीमाटी में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की फैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गढ़वाल और कुमाऊं के नैनीसैंण, सिदोली, कांचुला, हेलुरी, मैखुरा, कंडारा, कांचुला, रानीखेत, मोहनरी, भतरोंजखान आदि स्थानों में चाय की खेती के लिए भूमि का मृदा परीक्षण कर चाय बागानों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक कुमार अभिनंदन, केपी सती, आरएस पुंडीर, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश नैनवाल और जेएस रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed