फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five-day training for newly appointed LT teachers concludes.

Chamoli News: नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sat, 10 Oct 2026 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 10 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Five-day training for newly appointed LT teachers concludes.
गौचर।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने आकलन, विद्यालय प्रबंधन, समावेशी शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और शिक्षण-पद्धतियों की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को प्रभावी दायित्व निर्वहन के लिए मार्गदर्शन दिया। समापन समारोह में डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह कठैत, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, प्रमुख प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र गैड़ी एवं मृणाल जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed