{"_id":"651eb7b0786cc7a02f011936","slug":"take-safety-measures-in-accident-prone-areas-of-roads-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2573-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में करें सुरक्षा संबंधी उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में करें सुरक्षा संबंधी उपाय
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम को जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया।
डीएम ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का प्राथमिकता के साथ सुधारीकरण किया जाए। पैरापिट, क्रैशबैरियर, साइनेज लगाने का काम जल्द पूरा करें। पुलिस, परिवहन व एसडीएम अपने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग पर विशेष ध्यान दें। बैठक में पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से अगस्त और सितंबर माह में वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
जिलाधिकारी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई औेर बीआरओ के अधिकारियों को सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि गुणवत्ता के साथ सड़कों पर पैचवर्क पूरा किया जाए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोनिवि के सभी डिविजनों में 35 सड़कों पर 162.72 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य है। जिसमें से अधिकांश सड़कों पर पैचवर्क कार्य प्रांरभ कर दिया गया है। जबकि पीएमजीएसवाई द्वारा विभिन्न सड़कों पर 96.39 किलोमीटर पैचवर्क किया जाना है। जिसका प्रस्ताव तैयार किया गया है।