{"_id":"6ab522fc6f9d7e5bcf00f534","slug":"suraj-and-sarita-were-crowned-mr-and-miss-fresher-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126848-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सूरज मिस्ट और सरिता मिस फ्रेशर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सूरज मिस्ट और सरिता मिस फ्रेशर बने
Thu, 24 Sep 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 13 एसडी प्लाटून एनसीसी के नवप्रवेशित कैडेट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें नए कैडेट्स को वरिष्ठों से परिचित कर उनमें एनसीसी की भावना विकसित करने के टिप्स दिए गए। कैडेट सूरज सिंह को मिस्टर फ्रेशर तथा कैडेट सरिता को मिस फ्रेशर चुना गया। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने कैडेट्स को बधाई दी। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नरेंद्र पंघाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। संवाद
महाविद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्वयं सेवियों ने गीत और नृत्य के माध्यम से सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर आरए सिंह ने किया। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संवाद