फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Supporting students in off-market traders, performed.

छात्रों के समर्थन में व्यापारियों का बाजार बंद, प्रदर्शन किया

Mon, 05 Dec 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Mon, 05 Dec 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Supporting students in off-market traders, performed.
जोशीमठ महाविद्यालय की समस्याओं के लेकर प्रदर्शन के साथ अनशन करते छात्र। - फोटो : amar ujala.
राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष नरेश जोशी और रामकृष्ण खंडवाल ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों की मांगों की अनदेखी से नाराज व्यापार मंडल जोशीमठ ने छात्रों के समर्थन में बाजार बंद रखा और प्रदर्शन किया। छात्र संघ पदाधिकारी मांगों को लेकर 24 दिनों से महाविद्यालय में धरना दे रहे थे। उच्च शिक्षा निदेशालय और सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई न होती देख छात्रों ने आमरण अनशन शुरू किया है।
विज्ञापन


छात्र अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में वर्ष 2011-12 में अस्थायी तौर पर विज्ञान संकाय का संचालन शुरू हुआ लेकिन उसके बाद से आज तक सरकार ने विज्ञान संकाय को स्थायी मान्यता नहीं दी। यहां विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं के भी कई पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


इसके साथ महाविद्यालय को आवंटित 84 नाली भूमि में मात्र 20 नाली भूमि ही महाविद्यालय को मिल पाई है, जबकि 64 नाली भूमि महाविद्यालय को हस्तांतरित नहीं हो पा रही है। छात्र लंबे समय से कालेज में स्थायी प्राचार्य, प्रवक्ताओं की तैनाती, स्थायी विज्ञान संकाय की मान्यता और भूमि विवाद के निस्तारण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। छात्र अध्यक्ष गजेंद्र रावत का कहना कि मामले में उच्च निदेशालय से लेकर सीएम तक से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए छात्र संघ ने मांगों पर कार्रवाई होने तक आमरण अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। छात्रों के आंदोलन को व्यापार संघ ने समर्थन दिया और बाजार बंद रख प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, अमित सती, बीपी देवली, लक्ष्मण बुटोला, लक्ष्मण फरकिया, प्रकाश पंवार, रामकृष्ण रावत, ललिता देवी, मीना डिमरी और केशव चंद्र मलासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed