फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sung the hymns of Ram, took out a rally, filled the water of Sangam

Chamoli News: राम के भजन गाए, रैली निकाली, संगम से भरा जल

Fri, 19 Jan 2024 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jan 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Sung the hymns of Ram, took out a rally, filled the water of Sangam
फोटो
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता में भारी उत्साह है। शुक्रवार को कर्णप्रयाग में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, विद्या भारती, योगी सेना, नगर पालिका, भूतपूर्व सैनिक, भाजपा महिला मोर्चा सहित कई संगठनों ने अपर बाजार से संगम स्थल तक रैली और जल कलश यात्रा निकाली। उसके बाद अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर गंगा का जल भरकर कलश के साथ राम मंदिर में गए।
वहां भजन कीर्तन कर प्रभु श्रीराम की आराधना की गई। इस माैके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, मनोरमा नैनवाल, सरोज हटवाल, लक्ष्मी जोशी, ममता राणा, जयंती रावत, महामंत्री चेतन मनोड़ी, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, प्रताप लूथरा आदि मौजूद थे। वहीं, सुभाषनगर स्थित मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर। प्रशासन की पहल पर सांस्कृतिक पथ यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परिधानों के साथ प्रतिभाग किया। नगर के मुख्य मार्गों पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से निकाली गई सांस्कृतिक पथ यात्रा के दौरान नगर में श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। यात्रा में एसडीएम नूपुर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत देवप्रयाग स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके साथ विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भी शामिल होंगे।

देवप्रयाग में चलाया स्वच्छ तीर्थ अभियान
देवप्रयाग। नगर पालिका देवप्रयाग की ओर से यहां स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया गया। नगर पालिका के ईओ रघुवीर राय ने बताया कि आसपास के मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों और विभिन्न घाटों पर सफाई की गई। साथ ही नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर आरके चतुर्वेदी, राकेश कंडारी, अनूप कुमार, महेश भट्ट और राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लानागपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही जीआईसी नारायणकोटी के छात्र-छात्राओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की सफाई की। मुख्य अतिथि सीमांत अनुश्रवण परिषद के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि इस अभियान में सभी को शिरकत करनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। दूसरी ओर जीआईसी नारायणकोटी के छात्र-छात्राओं ने गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर व मणिकर्णिका कुंड की सफाई की। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, विद्यालय अध्यापिका मनोज बाला सजवाण, हर्षवर्धन शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed