{"_id":"64fb1c4e6ebbf75dab0089c4","slug":"students-staged-a-sit-in-to-start-ncc-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2081-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनसीसी शुरू करने के लिए छात्र-छात्राओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनसीसी शुरू करने के लिए छात्र-छात्राओं ने दिया धरना
Fri, 08 Sep 2023 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीजी कॉलेज पोखरी : 11 तब मांगें पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में एनसीसी और बीएड शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी यदि 11 सितंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे।
शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। उन्होंने कॉलेज में एनसीसी शुरू करने, एमएससी, बीएड संकाय खोलने, छात्रावास बनाने, स्नातकोत्तर में इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र विषयों को स्वीकृति देने, की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि वे लंबे समय से कॉलेज प्रशासन व शासन प्रशासन से मांगें पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरने पर बैठने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी, आकाश चमोला, अमन, अर्पित सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
चिन्यालीसौड़ काॅलेज में एबीवीपी ने की तालाबंदी, भूख हड़ताल पर बैठे
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालसौड़ में पीजी कक्षाएं शुरु करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। गत 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय में धरना शुरू किया था। संगठन के जिला संयोजक व छात्र संघ अध्यक्ष राजन महंत का कहना है कि संगठन महाविद्यालय में एनसीसी शुरू करने व नई शिक्षा नीति के तहत पुस्तकें उपलब्ध कराने की भी मांग कर रहा है। भूख हड़ताल पर जितेंद्र, जतिन, अभिषेक, अंकित, रोहित, मिहिका, युवराज, संध्या, रितिशा, दीक्षा, संध्या आदि रहे। संवाद