{"_id":"5796449e4f1c1b697d21e1c8","slug":"student-are-hungry-for-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए भूखे -प्यासे रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए भूखे -प्यासे रहे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ में जीआईसी कोब में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की मांग को लेकर सोमवार को छात्र और अभिभावक सड़क पर उतरे। ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर छात्र और अभिभावकों ने सीडीओ कार्यालय में छह घंटे तक धरना दिया। भूखे प्यासे छात्र शिक्षकों की तैनाती की मांग करते रहे, जिसके बाद सीडीओ की ओर से अन्य स्कूलों से दस- दस दिनों के लिए व्यवस्था पर शिक्षक भेजे जाने का आश्वासन देने पर छात्र और अभिभावकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
सोमवार को कौब क्षेत्र के ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय से सीडीओ कार्यालय तक जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि कौब क्षेत्र के कनचूड़ा, परेठी, थान, रावलगांव, भुल्याड़ा आदि गांवों के 270 बच्चे राजकीय इंटर कालेज कौब में पढ़ते हैं, जिनमें कक्षा 11 और 12 में 70 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन 11वीं और 12वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक विद्यालय में तैनात नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013-14 में उच्चीकरण होने के बावजूद विद्यालय में प्रधानाचार्य, नौ प्रवक्ता सहित एक एलटी वेतनक्रम के पद खाली चल रहे हैं। साथ ही विद्यालय का भवन निर्माण भी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
सीडीओ एसएस नेगी ने अन्य विद्यालयों से शिक्षक व्यवस्था के तहत भेजे जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पीटीए अध्यक्ष एनडी सती, जयवीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान मगन लाल कौबियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता नेगी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल थे।