{"_id":"572e133f4f1c1b083f5cd9b7","slug":"strong-action-on-over-ratings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रियों से ओवर रेटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रियों से ओवर रेटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
Updated Sat, 07 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात चौकी में आयोजित बैठक में नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था के साथ ही यात्रा काल में चारधाम यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राठौर ने व्यापारियों, होटल स्वामियों, वाहन संचालकों से ओवर रेटिंग को बंद करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि होटलों में बाहर से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण करें।
विज्ञापन
यही नहीं वाहनों को सड़कों के बजाए पालिका द्वारा तैयार कर्ण मंदिर परिसर, पेट्रोल पंप और सिमली रोड पर स्थित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि यात्राकाल के दौरान रात्रि में आठ बजे के बाद वाहनों का संचालन पूर्णतया बंद होगा।
विज्ञापन
कहा कि तय दामों से अधिक कीमतों पर सामान बेचे जाने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डा. एमएम नवानी, ईश्वरी मैखुरी, गजेंद्र नवानी, व्यापार संघ के महामंत्री बृजेश बिष्ट, सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन