फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Striking employees got work stopped in offices

हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालयों में बंद करवाया काम

Sat, 07 Mar 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Striking employees got work stopped in offices
कड़ाके की ठंड के बावजूद गोपेश्वर में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों में छापा मारा और काम बंद करवाया।
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण हटाने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने छठे दिन हड़ताल जारी रखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हड़ताल के बावजूद कुछ कर्मचारियों के आफिसों में काम करने पर संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
गैरसैंण। यहां भी कर्मचारियों का आंदोलन रामलीला मैदान में शनिवार को भी जारी रहा। उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह, धूमा देवी, राकेश नेगी, दान सिंह, महेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को समर्थन दिया और संगठन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष नरेंद्र रावत, राकेश सजवाण, पुष्पा रतूड़ी, श्याम सिंह, दिनेश काला, मोहन रावत, दिगंबर गैड़ी, इंदुबाला पुरोहित, लक्ष्मी नेगी, दीप्ती बिष्ट, संतोषी डिमरी, सरिता, प्रीति नेगी, गंगा, शशि कला शामिल थे।
विज्ञापन

आदिबदरी। शिक्षा, ग्राम्य विकास पंचायती राज, पशुपालन, स्वास्थ्य, लोनिवि, कृषि व वन विभाग के कर्मचारियों ने पीपलचट्टी चौराहे पर एकत्र होकर जुलूस निकाला। इस मौके पर प्रदीप थपलियाल, टीएस खत्री, मानवेंद्र चाकर, प्रकाश डिमरी, कुंवर नेगी, अमर रावत, अतीस खंडूड़ी, प्रदीप थपलियाल, त्रिलोक खत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवाल। आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। इस मौके पर गबर बिष्ट, विक्रम फर्सवाण, यशवंत बिष्ट, हरेंद्र कंडारी, त्रिलोक बिष्ट, दिलमणी जोशी, नरेश चंदोला, बीरेंद्र बिष्ट, वीवी पंत, कैलाश कुनियाल, हेमा कोटेड़ी, भूपेंद्र राणा, प्रमिला रावत थे।

आंदोलन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित
कर्णप्रयाग। जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन को मजबूती देने के लिए बैठक कर ब्लॉक कार्यकारिणी बनाई, जिसमें प्रकाश नेगी अध्यक्ष, अनिल जोशी मंत्री, केएस राणा कोषाध्यक्ष, दिनेश कुनियाल संरक्षक, दिनेश बिष्ट संयुक्त मंत्री, सर्वेश्वर सिमल्टी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही दिगंबर रावत, पूजा रानी चौहान, दिनेश भट्ट, जगदीश रावत और राजेश सती को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed