फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strike payment due to strike

हड़ताल के कारण रुका भुगतान

Thu, 18 Mar 2021 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Strike payment due to strike
नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। संगठन ने धरना देकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया। मनरेगा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण मनरेगा के लाखों का भुगतान रुक गया है। वहीं नए काम भी ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मी 15 मार्च से आंदोलित हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने भी आंदोलन को समर्थन देकर सरकार से उनकी मांग पर विचार करने की अपील की। धरने पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश गड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष तारिक मियां, सचिव ज्योति कुनियाल, भूपेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह, कलम पटाकी, रणजीत सिंह दलबीर दानू आदि शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण मनरेगा से संबंधित सभी तरह के भुगतान और नए काम रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed