{"_id":"6a11acda24685e841100c4fb","slug":"storm-disrupts-power-supply-in-chamoli-leaving-many-villages-in-darkness-for-the-second-day-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-118801-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली में आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में दूसरे दिन भी अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली में आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में दूसरे दिन भी अंधेरा
Sat, 23 May 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 23 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पेड़ गिरने और तार उलझने से आपूर्ति बाधित, पीपलकोटी में पोल टूटने से निजमुला घाटी समेत कई क्षेत्रों की बिजली ठप
- ऊर्जा निगम ने कुछ जगह किया मरम्मत कार्य, कई जगह अभी चल रहा काम
चमोली में आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में दूसरे दिन भी अंधेरा
गोपेश्वर/पीपलकोटी। चमोली जिले में पिछले दो दिनों से आंधी और पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए जबकि कुछ जगह तार आपस में उलझने से सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम की टीम शनिवार को दिनभर लाइनों की मरम्मत में जुटी रही। कुछ जगह पर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है जबकि कुछ जगह अभी काम चल रहा है।
वहीं अपराह्न पीपलकोटी के पास बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से पीपलकोटी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई है। गोपेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आंधी में कई जगह पेड़ गिर गए। नेल कुड़ाव के पास कई पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। वहीं लासी-मजोठी आदि क्षेत्रों में भी कई जगह पेड़ गिरने व बिजली के तारों के आपस में उलझने से आपूर्ति ठप हो गई। निजमुला घाटी में भी आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार रात को दर्जनों गांव अंधेरे में रहे। शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया। घिंघराण क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गोपेश्वर फीडर से सप्लाई शुरू कर दी गई है लेकिन नेल और कुड़ाव गांव में अभी भी सप्लाई नहीं हो पाई है।
क्षेत्र में तैनात ऊर्जा निगम के जेई अंकित रावत ने बताया कि ज्यादातर जगह पर सप्लाई सुचारु कर दी गई है अन्य जगह पर प्रयास किए जा रहे हैं। लासी मजोठी क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी लेकिन शनिवार को फिर आंधी चलने से वहां लाइन पर धमाका हो गया और आपूर्ति ठप हो गई। वहीं शनिवार को पीपलकोटी में सेमलडाला के पास पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूट गया है। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पीपलकोटी बाजार, मायापुर, गडोरा, बेमरू मठ, किरुली, रैतोली, हाट जैसाल सहित अन्य गांव व निजमुला घाटी के कई गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के जेई दीपक राणा ने बताया कि निजमुला घाटी के अधिकांश जगह पर आपूर्ति सुचारु कर दी थी। लासी मजोठी क्षेत्र में फिर से फाॅल्ट आ गया है इसे ठीक किया जा रहा है। पीपलकोटी व निजमुला घाटी में भी रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।