फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   stopped work Workers .

प्रभावितों ने रुकवाया परियोजना का काम

Mon, 20 Mar 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 20 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन

सेलंग गांव के परियोजना प्रभावितों ने सोमवार को क्षेत्र में निर्माणाधीन 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्रभावितों का कहना है कि परियोजना शुभारंभ के दौरान एनटीपीसी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद अब स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

विज्ञापन

परियोजना प्रभावित नारेबाजी कर परियोजना के टीवीएम गेट तक पहुंचे, लेकिन यहां सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।

इसके बाद प्रभावितों ने गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में युवक मंगल दल अध्यक्ष कल्पेश्वर भंडारी ने कहा कि कंपनी की ओर से स्थानीय युवाओं को रोजगार के मात्र कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। परियोजना कार्य के लिए उन्होंने अपने हक-हकूक की भूमि दी, लेकिन अब परियोजना कार्य करा रहे एनटीपीसी, हिंदुस्तान और पिटवल कंपनी के अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभावितों ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तब तक परियोजना के गेट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान उप प्रधान देवेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, महादीप पंवार, मोहन सिंह फर्सवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंध के अनुसार एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों को रोजगार देने के लिए बाध्य नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय जनता की मांग पर सेलंग गांव के 73 बेरोजगार युवाओं को परियोजना में रोजगार दिया गया है। साथ ही गांव में सामूहिक विकास योजना के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं।
-राजेंद्र सिंह जयाड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, एनटीपीसी, जोशीमठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed