{"_id":"5893540a4f1c1bda17e80051","slug":"star-promotions-karnaprayag-starts-will-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में चार से शुरू होगा स्टॉर प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में चार से शुरू होगा स्टॉर प्रचार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव नामांकन वापसी के बाद अब राष्ट्रीय दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में चार फरवरी से स्टॉर प्रचार शुरू हो रहा है, जिसका आगाज मुख्यमंत्री गैरसैंण से करेंगे।
विज्ञापन
चार फरवरी को मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण और थराली विधानसभा क्षेत्र के देवाल में जनसभाएं करेंगे, जबकि छह से 11 फरवरी तक पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, पूर्व सांसद सतपाल महाराज कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए कांटे का माना जा रहा है। 2002 और 2007 में जहां कांग्रेस को बगावत के चलते सीट गंवानी पड़ी थी, वहीं 2012 में भाजपा को बगावत का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस बार हालांकि भाजपा में शुरू में नाराजगी दिखी लेकिन भाजपा नेतृत्व डैमेज कंट्रोल करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस में ऐन चुनाव से एक माह पूर्व बांटे गए दायित्वों से पार्टी संगठन में एका रही। ऐसे में दोनों पार्टियों के संगठन के लिए जहां बीस साबित होने की चुनौती है वहीं कैडर वोट को मजबूत साबित करने के लिए संगठन को पसीना बहना पड़ रहा है।