{"_id":"57150b134f1c1b4b6e8b46cd","slug":"srinagar-base-hospital-injured-succumbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाते हुए घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाते हुए घायल ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ग्वालदम मोटर मार्ग पर नलगांव के पास हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह ने बेस अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का अंतिम संस्कार उत्तरों स्थित पैतृक घाट पर किया गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को देहरादून से थराली आ रही कार दुर्घटना में उत्तरों (लंगासू) निवासी सुरेंद्र सिंह (पुत्र स्व. कमल सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे 108 सेवा से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया और रात आठ बजे सीएचसी से बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई लखपत सिंह ने बताया कि सोमवार को बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उत्तरों में अलकनंदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कैलाश खंडूड़ी, अनिल डिमरी और एलपी मैखुरी आदि ने कहा कि सुरेंद्र गरीब था जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
सुरेंद्र की मौत के बाद सुरेंद्र की पत्नी आशा देवी के सामने 13वर्षीय शिवानी और 6 वर्षीय तनुजा के लालन-पालन की दिक्कत आ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और राज्यपाल से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।