{"_id":"56d9bb944f1c1bb3048b4903","slug":"spending-one-crore-not-a-drinking-water-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ खर्चे, नहीं बनी पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ खर्चे, नहीं बनी पेयजल योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
बैठक में समस्या बतातीं महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। बैठक में बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने अधिकारियों को बैठक में जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत ने की। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सलूड के प्रधान भजन लाल ने गांव के लिए एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण न होने का मामला उठाया।
विज्ञापन
इस पर जल निगम के अधिकारियों की ओर से जवाब न देने पर विधायक ने योजना के निर्माण कार्य में हुए घपले की जांच के आदेश दिए। भेंटा प्रधान लक्ष्मण सिंह ने उर्गम के प्राथमिक विद्यालय व मॉडल स्कूल को प्रस्ताव से बाहर करने का सवाल उठाया।
विज्ञापन
भ्यूंडार प्रधान विजया देवी ने एक वर्ष पूर्व आपदा मद से बनी पेयजल लाइन पर पानी की सप्लाई शुरू न होने की बात कही साथ ही हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बने शौचालयों में पानी की व्यवस्था न होने का भी सवाल उठाया।
पैनी प्रधान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पेयजल लाइन न होने के बावजूद बिल दिए जा रहे हैं। इस मौके पर सीडीओ संजय खेतवाल, एसडीएम शैलेंद्र नेगी, राजेंद्र रावत, राकेश भंडारी, नंदी देवी, कविता डंगवाल, गणेशी देवी, संग्राम सिंह और रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।