फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Special Executive Magistrate will be center administrator

Chamoli News: बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक बनेंगे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट

Thu, 12 Feb 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Special Executive Magistrate will be center administrator
-डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं संपन्न कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। परीक्षाएं शांतिपूर्वक व निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड शासन से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। कार्यपालक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण, परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन व जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed