{"_id":"5f4a6aa78ebc3e3d1850cc23","slug":"sonla-makhura-silangi-road-closed-for-18-hours-gopeshwar-news-drn354534831","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनला-मैखुरा-सिलंगी सड़क 18 घंटे रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनला-मैखुरा-सिलंगी सड़क 18 घंटे रही बंद
विज्ञापन
सोनला क्षेत्र में बारिश से सोनला-मैखुरा-सिलंगी मार्ग मलबा और पत्थर आने से धौनीगाड़ में करीब 18 घंटे बंद रहा। सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनिवि ने शनिवार दोपहर को जेसीबी से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
सिलंगी के पास शुक्रवार दोपहर को धौनीगाड़ में पहाड़ी दरककर सोनला-मैखुरा-सिलंगी सड़क पर आ गई, जिससे डोंठला, कंचुला, धल, मैखुरा, सुनाली, कंडारा आदि गांवों की आवाजाही ठप हो गई। लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, पीएलवी सतेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, दीपक नगवाल ने कहा कि बारिश से गांव के पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा नौली-हिंडोली सड़क मलबा आने से बंद है। लोनिवि गौचर के जेई अंशुमान गुप्ता ने कहा कि सोनला-सिलंगी सड़क का मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया चौराहे पर बदरीनाथ हाईवे बदहाल है।
घाट-भेटी सड़क पर पेड़ गिरने से बंद
घाट। ब्लाक घाट के घाट-भेटी सड़क के ऊपर भूस्खलन के कारण पेड़ गिर गया जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। भूस्खलन से सूरजमणि के घर को भी खतरा हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से यहां पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।