{"_id":"67b34185c26006a43502d5c5","slug":"soldiers-body-found-in-the-forest-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112631-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: छुट्टी पर आए 14 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सैनिक का शव जंगल में मिला, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: छुट्टी पर आए 14 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सैनिक का शव जंगल में मिला, चार माह पहले हुई थी शादी
Tue, 18 Feb 2025 09:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
Updated Tue, 18 Feb 2025 09:53 AM IST
सार
कैलाश चार बहनों का इकलौता भाई था। बीते 5 फरवरी को वह छुट्टी पर घर आया था। 15 फरवरी को वह जंगल गया था लेकिन सोमवार को उसका शव गांव के जंगल में ही मिला।
विज्ञापन
जंगल में मिला शव (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छुट्टी लेकर घर आए 14 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सैनिक कैलाश सिंह का शव गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
डांडा मज्याड़ी निवासी कैलाश सिंह की बीते नवंबर माह में शादी हुई थी। उनके पिता गोविंद सिंह और माता कमला देवी यहीं रहते हैं। जबकि कैलाश चार बहनों का इकलौता भाई है। बताया जा रहा है वह बीते 5 फरवरी को छुट्टी पर घर आया था। 15 फरवरी को वह जंगल गया था लेकिन सोमवार को उसका शव गांव के जंगल में ही मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईकोर्ट के निर्देश, विधायक उमेश कुमार की वाई श्रेणी सुरक्षा से संबंधित रिकॉर्ड पेश करे सरकार
विज्ञापन
घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद कपरूवाण टीम के साथ डांडा मज्याड़ी गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले गए। उन्होंने बताया कि सैनिक के मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।