फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soil of martyred soldiers sent to Lansdowne

Chamoli News: बलिदानी सैनिकों की मिट्टी को लैंसडाैन रवाना किया

Sat, 04 Oct 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Soil of martyred soldiers sent to Lansdowne
फोटो
विज्ञापन

गौचर। सैन्य धाम के लिए चमोली जिले के पांच बलिदानी सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी लैंसडौन के लिए रवाना की गई। बलिदानी पूरण सिंह कुजासू पोखरी, बाग सिंह कांडई देवाल, रुचिन रावत कुनीगाड़ गैरसैंण, उमेद सिंह बनियावाला देहरादून और बीरेंद्र सिंह नत्थूवाला देहरादून के आंगन की मिट्टी कलश में संग्रहित की गई है। ताम्र कलश में संजोकर रखी इस माटी को सीडीओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने गौचर सैनिक विश्राम गृह से हरी झंडी दिखाकर लैंसडाैन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के लिए रवाना किया। उत्तराखंड में 22 सितंबर से 4 अक्तूबर तक शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन पांच अक्तूबर को लैंसडौन में 14 गढ़वाल सैन्य छावनी में होना है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर चंद्र शेखर आजाद गुप्ता ने बताया कि सैन्य धाम के लिए चिह्नित 71 बलिदानियों के आंगन की माटी को सैन्य धाम पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार शोभा डोभाल, रानीगढ़ गौरव भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र कनवासी, महेंद्र सिंह राणा और प्रेमपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed