{"_id":"58d159054f1c1be7431a3d8d","slug":"snow-removed-from-badrinath-highway-movement-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"माणा तक बदरीनाथ हाईवे से हटाई बर्फ, आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माणा तक बदरीनाथ हाईवे से हटाई बर्फ, आवाजाही शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के कारण बीते दो सप्ताह से बंद पड़े बदरीनाथ हाईवे को बीआरओ ने देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारु कर दिया है। नौ मार्च से दो बार हो चुकी भारी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया था।
विज्ञापन
इससे चीन सीमा क्षेत्र में मुस्तैद सेना और आईटीबीपी के जवानों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को बीआरओ ने देश के अंतिम गांव तक हाईवे से बर्फ हटा ली और हाईवे को सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
हनुमान चट्टी से माणा तक 13 किलोमीटर के हिस्से में हाईवे किनारे अभी भी करीब दो फीट बर्फ जमी हुई है। यदि दोबारा बर्फबारी नहीं हुई तो बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले हाईवे से बर्फ पूरी तरह से पिघल जाएगी।
विज्ञापन