फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Slogans against the government by villagers engaged in shramdaan

श्रमदान में जुटे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 04 Feb 2021 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Slogans against the government by villagers engaged in shramdaan
गैरसैंण ब्लाक के मालकोट-सेरा-तेवाखर्क मार्ग निर्माण में जुटे सेरा और तेवाखर्क के ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि 10 दिनों से सड़क निर्माण में जुटे हैं इसके बाद भी सरकार और विभाग की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। कहा अगर 16 फरवरी से विभाग की ओर से काम शुरू नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन और विभाग की लापरवाही के कारण सेरा और तेवाखर्क की महिलाएं और पुरुष 10 दिनों से मार्ग निर्माण में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को महिलाएं बेलचा, कुदाल, सब्बल, फावड़ा लेकर श्रमदान करने पहुंचीं और निर्माण स्थल पर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सुला देवी, विनीता देवी, जमुना, काशी, शांति, दयाल, हुकम, विक्रम, भूपाल, दलीप, कमला, प्रताप, देवी, खींम सिंह, कौशी, गीता, उदय और सावित्री आदि ने कहा कि आठ साल पहले उनके गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed