फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SL Kothiyal becomes District President of Pharmacist Association

Chamoli News: एसएल कोठियाल बने फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Sun, 04 Feb 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Feb 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
SL Kothiyal becomes District President of Pharmacist Association
फार्मासिस्टों ने उठाई इंचार्ज एलाउंस देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में अस्पतालों में नियुक्त फार्मासिस्टों को इंचार्ज एलाउंस दिए जाने की मांग उठाई गई। इस दौरान हुए चमोली जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर एसएल कोठियाल जिलाध्यक्ष और बलबीर नेगी जिला मंत्री के पद पर विजयी हुए।

अधिवेशन में एसीएमओ डाॅ. वीपी सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट की कई समस्याओं को दूर करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। अधिवेशन के दूसरे सत्र में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर एसएल कोठियाल ने 33 मत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। जबकि प्रदीप गैरोला को 22 और अमन नथवाल को 13 मत मिले। एक मत रद्द हुआ। वहीं जिला मंत्री के लिए बलबीर नेगी ने 36 मत हासिल किए। वहीं संजय बिष्ट को 33 मत मिले। कुलदीप गुसाईं कोषाध्यक्ष, हरीश पुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कंडवाल उपाध्यक्ष, त्रिलोक रावत संगठन मंत्री, हुकुम राणा संयुक्त मंत्री और रितुराज गुरु को संप्रेक्षक के पद पर निर्विरोध चुना गया। अधिवेशन में चिकित्साधीक्षक डाॅ. हरीश थपलियाल, डाॅ. बीपी पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी और सीएस नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed