फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Skins Guldar two holding three absconding.

गुलदार की खाल के साथ दो पकड़े, तीन फरार

Thu, 12 Jan 2017 09:17 PM IST
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Skins Guldar two holding three absconding.
बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मचारियों ने गुलदार की खाल के साथ पकड़े लोग। - फोटो : amar ujala.

बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम ने गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को पकड़ा है। उनके तीन साथी टीम को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम ने घाट ब्लॉक के सेरा पुल के पास पांच संदिग्ध लोगों को आते देखा। पकड़े जाने पर इनके पास एक बैग में गुलदार की खाल मिली। इस दौरान कुमजुग गांव निवासी विनोद सिंह, मथकोट गांव निवासी देवी लाल और रामणी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह टीम से धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गए, जबकि लुणतरा गांव निवासी सुनील खनेड़ा और अवतार सिंह को पुलिस ने धर दबोचा।


बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली की अदालत में पेशी के बाद  जेल भेज दिया गया है। फरार युवकों की तलाश में वन विभाग की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। पकड़ी गई खाल छह माह पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed