{"_id":"6b0570c0e8a0cb5e300a4051","slug":"the-anusuya-fair-will-take-place-on-december-22-and-23-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-122096-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 22 और 23 दिसंबर को होगा अनसूया मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 22 और 23 दिसंबर को होगा अनसूया मेला
Tue, 24 Nov 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नौ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा माता का मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संतानदायिनी अनसूया माता मंदिर में इस वर्ष 22 और 23 दिसंबर को अनसूया मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर को नौ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। वहीं संतानकामना के लिए मंदिर पहुंचने वाले दंपतियों का पंजीकरण 22 दिसंबर को किया जाएगा।
प्रतिवर्ष दत्तात्रेय जयंती पर होने वाले अनसूया मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष मंदिर परिसर का विस्तार भी किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को दर्शनों के दौरान सुविधा मिलेगी। मंदिर में दर्शनों के साथ ही आस्था पथ पर पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी समिति ने चर्चा की है। अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन से आस्था पथ पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही मंदिर परिसर में मेडिकल और प्रशासनिक टीम तैनात करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि संतानकामना के लिए आने वाले दंपतियों का पंजीकरण 22 दिसंबर को किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने बताया कि मंदिर को नौ क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा।