{"_id":"6b0571cde5a20755a30f3247","slug":"auli-traveling-on-a-dilapidated-road-will-increase-difficulties-for-tourists-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-122100-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली: बदहाल सड़क पर सफर से पर्यटकों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली: बदहाल सड़क पर सफर से पर्यटकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
Tue, 24 Nov 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
क्रिसमस और नए साल पर उमड़ेगी पर्यटकों की भीड़
कीचड़ और पाले से आवाजाही होगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली मोटर मार्ग पर इन दिनों सुरक्षात्मक कार्य चल रहे हैं जिससे कई जगहों पर सड़क बदहाल हो गई है। सर्दियों में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए औली पहुंचने वाले पर्यटकों को इस बार सड़क की बदहाली से परेशानी उठानी पड़ सकती है। सड़क पर कीचड़ जमा होने और तापमान गिरने पर पाला जमने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
सर्दियों में औली में पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाती हैं। खासकर बर्फबारी के दौरान क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। रोपवे बंद होने के कारण औली पहुंचने के लिए सड़क ही एकमात्र विकल्प है। इधर औली मार्ग पर आईटीबीपी के आरपी गेट के समीप और सुनील में सुरक्षात्मक कार्य चल रहे हैं। इसके लिए सड़क की खोदाई की गई है जिससे मार्ग पर कीचड़ जमा हो गया है। ठंड बढ़ने पर सड़क पर पाला जमने से फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में वाहनों के फंसने और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो पर्यटन सीजन में पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि औली को जोड़ने वाली सड़क महत्वपूर्ण है। जिन स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब है वहां जल्द कार्यदायी संस्था से बात कर सड़क को ठीक कराया जाएगा।